लाइव न्यूज़ :

केरल में 24 सितंबर से शुरू होंगी 11वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षाएँ

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:32 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर उच्चतम न्यायालय द्वारा केरल सरकार को 11वीं कक्षा की परीक्षाएं भौतिक रूप से आयोजित करने की अनुमति दिये जाने के एक दिन बाद शनिवार को राज्य सरकार ने घोषणा की कि परीक्षाएं 24 सितंबर से 18 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएंगी।

सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि परीक्षाएं कोविड-19 स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए आयोजित की जाएंगी।

शिवनकुट्टी ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ''उच्चतर माध्यमिक छात्रों की परीक्षाएं 24 सितंबर को शुरू होकर 18 अक्टूबर को समाप्त होंगी। व्यवसायिक उच्चतर माध्यमिक छात्रों की परीक्षाएं 13 अक्टूबर को समाप्त हो जाएंगी। परीक्षाओं के बीच में एक से पांच दिन का अंतराल होगा। ''

केरल सरकार की संबंधित वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देखा जा सकता है।

उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के बीच केरल सरकार को शुक्रवार को कक्षा 11वीं की परीक्षाएं स्कूलों में कराने अनुमति दी थी और छात्रों को किसी अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया था।

न्यायालय ने कहा था कि इस मामले में समग्र रुख अपनाया जाना चाहिए और प्राधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहें।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ ने स्कूलों में छात्रों को बुला कर परीक्षा (ऑफलाइन)आयोजित करने के राज्य सरकार के फैसले पर दखल देने से इनकार करने के केरल उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली अधिवक्ता रसूलशान की याचिका शुक्रवार को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल