लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक नहीं होगी परीक्षा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:28 IST

Open in App

जयपुर, 17 मार्च राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सरकारी स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक मौजूदा शिक्षा सत्र में कोई परीक्षा नहीं कराने का फैसला किया है। इन कक्षाओं के बच्चों को आकलन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किए।

इसके अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को स्‍माईल-1, स्‍माईल-2 एवं 'आओ घर से सीखें कार्यक्रम' के तहत किये गये आकलन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्‍नत किया जायेगा। यह प्रोन्नति एक अप्रैल 2021 को की जाएगी और इसके लिए किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।

विभाग के अनुसार छठी और सातवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षा 15-22 अप्रैल तक विद्यालय स्‍तर पर, नौवीं से ग्यारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षा 6-22 अप्रैल तक जिला स्तर पर तथा कक्षा 8 की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जायेगी। छठी, सातवीं, नौंवी और ग्यारहवीं कक्षाओं का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया जायेगा एवं बच्चों का आगामी कक्षाओं में प्रवेश एक मई से शुरू होगा।

स्कूली शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया,‘‘ कोरोना से उत्‍पन्‍न परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने स्‍थानीय परीक्षाओं के बारे में संवेदनशीलता से यह निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!