लाइव न्यूज़ :

कोरोना जागरूकता अभियान में सहयोग करें पूर्व सैनिक: मिश्र

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:46 IST

Open in App

जयपुर, छह मई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पूर्व सैनिकों से कोरोना जागरूकता अभियान में सहयोग का आह्वान किया है।

मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घोषित ‘महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े' का मूलमंत्र बचाव है और इस अवधि में पूर्ण रूप से कोविड प्रोटोकॉल और सरकार के निर्देशानुसार जन अनुशासन की सख्ती से पालना करें ताकि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ कर महामारी को और अधिक फैलने से रोका जा सके।

राज्यपाल बृहस्पतिवार को यहां राजभवन से राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक को ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने बैठक के दौरान संबंधित जिला प्रशासन के अधीन उचित उपकरण व आवश्यक संसाधनों से लैस पूर्व सैनिकों का कार्यबल गठित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यबल कोरोना से बचाव और महामारी से ग्रस्त लोगों के प्रभावी और समय पर इलाज में सहयोगी बन सकती है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों में अनुशासित रहकर कार्य करने की अद्भुत क्षमता होती है और संकट के इस समय में वे सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करें।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में भी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिजनों के लिए संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें सुचारू रूप से मिलता रहे, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार विपदा की इस घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे