लाइव न्यूज़ :

भूतपूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस पर सिंघू बॉर्डर की ओर किया मार्च

By भाषा | Updated: August 15, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिकों ने रविवार को सिंघू बॉर्डर की ओर मार्च किया, जहां प्रदर्शन कर रहे किसान ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ मना रहे हैं।

किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने बताया कि पूर्व किसान नेता सतनाम सिंह (85) ने सिंघू बॉर्डर पर तिरंगा फहराया और इस अवसर पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘सतनाम सिंह ने सुबह 11 बजे तिरंगा फहराया, जिसके बाद पूर्व सैनिकों ने अपनी वर्दी में मार्च किया। जालंधर में डीएवी कॉलेज के छात्र करीब डेढ़ घंटे तक ‘भांगड़ा’ करेंगे।’’

जम्हूरी किसान सभा के महासचिव कुलवंत सिंह ने बताया कि ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ देशभर में मनाया जा रहा है।

पटियाला ने कहा, ‘‘पूर्व सैनिकों ने केएफसी रेस्त्रां से लेकर सिंघू बॉर्डर पर मुख्य मंच तक मार्च किया। ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ देशभर में मनाया जा रहा है, जहां लोग किसानों के समर्थन में झंडे फहरा रहे हैं।’’

एक अन्य नेता ने बताया कि टीकरी सीमा पर भी राष्ट्रध्वज फहराया गया। उन्होंने बताया कि गाजीपुर सीमा पर ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू