आगरा में पूर्व फौजी ने की गोलीबारी, चार घायल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:18 IST2021-10-03T22:18:04+5:302021-10-03T22:18:04+5:30

Ex-serviceman opened fire in Agra, four injured | आगरा में पूर्व फौजी ने की गोलीबारी, चार घायल

आगरा में पूर्व फौजी ने की गोलीबारी, चार घायल

आगरा (उप्र), तीन अक्टूबर आगरा के थाना डौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़ी में रविवार को एक पूर्व फौजी ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से गोलीबारी कर एक परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए सरोजनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

डौकी थाना के पुलिस निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि पूर्व फौजी द्वारा की गयी गोलीबारी में घायल हुए लोगों में रजनीकांत, मधु, गुड्डी और ममता शामिल हैं जिनमें मधु की हालत गंभीर बताई जाती है।

उन्होंने कहा कि आरोपी पूर्व सैनिक चंद्रपाल तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी 12 बोर की दोनाली बन्दूक तथा कारतूस भी जब्त कर लिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ex-serviceman opened fire in Agra, four injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे