लाइव न्यूज़ :

पूर्व सैनिक ने अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुरानी 'मोपेड' पर 230 किमी की दूरी तय की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:18 IST

Open in App

अखनूर (जम्मू), सात दिसंबर युद्ध में भागीदारी निभाने वाले 80 वर्षीय एक पूर्व सैनिक ने अपनी पुरानी ‘मोपेड’ पर पंजाब स्थित अपने गृह नगर से जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर तक 230 किलोमीटर की यात्रा की और 1971 के भारत-पाक युद्ध के अपने साथियों को श्रद्धांजलि दी।

होशियारपुर जिले के मुकेरियां क्षेत्र के दूसरी पीढ़ी के सेना के सूबेदार जय सिंह ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में भाग लिया था और अखनूर सेक्टर में अपने साथियों के साथ बहादुरी से लड़े थे।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा निभाते हुए 80 वर्षीय पूर्व सैनिक ने नियंत्रण रेखा के अखनूर-जौरियां सीमा में छंब की लड़ाई के दौरान वीरता के साथ लड़ने वाले 1971 के युद्ध के अपने साथियों को एक शानदार श्रद्धांजलि देने का फैसला किया।"

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध में शामिल रहे एक सैनिक के बेटे सिंह 6 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और 1965 तथा 1971 दोनों युद्धों में भाग लिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा कि 1965 के युद्ध के दौरान सिंह एक आक्रमण टीम का हिस्सा थे और हाजीपीर सेक्टर में गितियां पर कब्जा करने के दौरान वह घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा कि सूबेदार ने 1971 में अखनूर के छपरियाल इलाके में 216 फील्ड रेजिमेंट के साथ युद्ध में भाग लिया था, जो वहां बहादुरी से लड़ी थी। उन्होंने कहा कि दो अधिकारियों, दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) और सीओ, लेफ्टिनेंट कर्नल एमएल सेठी सहित रेजिमेंट के 64 अन्य सैन्यकर्मियों ने अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था।

जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर सिंह ने अपने आवास से 1971 के युद्ध स्थल क्षेत्र और पहाड़ीवाला में 216 फील्ड रेजीमेंट स्मारक तक अपनी पुरानी मोपेड से खुद 230 किलोमीटर की यात्रा की।

उन्होंने कहा कि वयोवृद्ध सैनिक ने वीरगति को प्राप्त हुए अपने साथियों और अधिकारियों को आंखों में आंसू लिए गर्व के साथ याद किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा, "उनकी देशभक्ति और भावना ने पुष्पांजलि समारोह में उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणा का काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे