लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी आंदोलन से जुड़े शख्स को हथियार देने के आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी को मिली जमानत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:10 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त सुंदरलाल पराशर को बुधवार को जमानत दे दी। एनआईए ने पराशर को खालिस्तान के लिए सिख आतंकवाद फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे एक समूह से जुड़े एक व्यक्ति को आग्नेयास्त्र उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2019 में दिल्ली निवासी पराशर को गिरफ्तार किया था। उन्होंने मुंबई में एक विशेष अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की खंडपीठ ने बुधवार को विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ पराशर की अपील को मंजूर कर लिया। पीठ ने विशेष अदालत के फैसले को रद्द कर दिया और पराशर को इस मामले पर फैसला आने तक जमानत दे दी।

पीठ ने पूर्व पुलिस अधिकारी को अगले छह महीनों तक महीने में एक बार मुंबई में एनआईए के कार्यालय में पेश होने का भी निर्देश दिया।

वकील मुबिन सोलकर के जरिए दायर की याचिका में पराशर ने कहा था कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है और एनआईए मामले में उनकी संलिप्तता साबित करने में नाकाम रहा है।

एनआईए ने अपने आरोपपत्र में कहा था कि पराशर ने कथित खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरपाल सिंह को एक पिस्तौल और कारतूस उपलब्ध कराए थे। सिंह के कट्टरपंथी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से कथित रूप से संबंध थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos