लाइव न्यूज़ :

सगाई कार्यक्रम में 2000 से अधिक व्यक्तियों के जुटने पर गुजरात के पूर्व मंत्री गिरफ्तार किये गये

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:24 IST

Open in App

सोनगढ़ (गुजरात), दो दिसंबर गुजरात के पूर्व मंत्री कांतिभाई गामित की पोती के सगाई समारोह में 2000 से अधिक व्यक्तियों के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद उन्हें, उनके बेटे एवं 16 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों में एक पुलिस इंस्पेक्टर भी है जिन्हें कर्तव्य पालन में कथित लापरवाही को लेकर गिरफ्तार करने से पहले निलंबित कर दिया गया।

सूरत-तापी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस पांडिया राजकुमार ने बताया कि तापी जिले में सोनगढ़ तालुका के दोसवाडा गांव में 30 नवंबर को सगाई समारोह हुआ था और इस संबंध में एक दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

राजकुमार ने सूरत में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पूर्व भाजपा विधायक गामित, उनके बेटे जितेंद्र गामित और 16 अन्य को महामारी के बीच इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन करने और बहुत सारे लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वीडियो में 2000 से अधिक लोग एक दूसरे से दूरी बनाये बनाये बगैर और बिना मास्क लगाये कार्यक्रम में देखे जा सकते हैं। आज तापी पुलिस ने गामित, उनके बेटे और 16 अन्य को गिरफ्तार किया।’’

तापी जिला पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार उनपर भादंसं, महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र