लाइव न्यूज़ :

पूर्व उग्रवादी की मौत का मामला : एमएचआरसी प्रमुख करेंगे न्यायिक जांच

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:06 IST

Open in App

मेघालय मानवाधिकार आयोग (एमएचआरसी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी वियाफेई एक पूर्व उग्रवादी नेता के कथित मुठभेड़ में मारे जाने के मामले की न्यायिक जांच करेंगे जिसके समर्थकों ने शिलांग में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगजनी और तोड़फोड़ की थी। राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संगमा ने 54 वर्षीय चेरिस्टरफील्ड थांगखिव की मौत के मामले में सोमवार को न्यायिक जांच की घोषणा की थी, लेकिन तब उन्होंने संबंधित न्यायाधीश का नाम नहीं बताया था। प्रतिबंधित हाइनीट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल का पूर्व में स्वयंभू महासचिव रहा थांगखिव 13 अगस्त को पुलिस के साथ हुई कथित मुठभेड़ में मारा गया था। अधिकारियों ने कहा था कि मुठभेड़ तब हुई जब राज्य में हाल में हुए सिलसिलेवार धमाकों के संबंध में पूर्व उग्रवादी के घर छापेमारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह