लाइव न्यूज़ :

फर्जी रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोपी जीटीबी अस्पताल के पूर्व कर्मचारी को जमानत से इंकार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली की एक अदालत ने फर्जी रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोपी गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी को सोमवार को जमानत देने से इंकार कर दिया और कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान इसकी कमी का उसने ‘‘नाजायज फायदा’’ उठाया।

पुलिस ने 30 अप्रैल को छापेमारी कर अमित से कम कीमत वाले एंटीबायोटिक मोनोसेफ के दो इंजेक्शन बरामद किए जिन पर उसने कथित तौर पर ‘रेमडेसिविर’ के स्टीकर लगाए हुए थे। वह एक मई से न्यायिक हिरासत में है।

उसकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार मल्होत्रा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान रेमडेसिवर इंजेक्शन की कमी का नाजायज फायदा उठाया।’’ अदालत ने कहा कि अमित ने मोनोसेफ पर रेमडेसिविर का स्टीकर लगाकर उन्हें लोगों को बेच दिया।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोप गंभीर हैं। जमानत याचिका खारिज की जाती है।’’

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान रेमडेसिवर इंजेक्शन की काफी मांग थी। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान इस तरह के मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह