लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पूर्व मंत्री की बेटी को पिता के आवास से मुक्त करायाः दिल्ली महिला आयोग

By भाषा | Updated: December 30, 2020 01:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार का कहा कि उसने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान के पश्चिम विहार स्थित आवास से सोमवार रात उनकी बेटी को मुक्त कराया है।

चौहान चार बार विधायक रह चुके हैं और शीला दीक्षित सरकार में मंत्री थे।

आयोग ने एक बयान में बताया कि शिकायतकर्ता ने एक पत्र के जरिए मदद मांगी थी और अधिकारियों से उन्हें उनके मायके से मुक्त कराने का आग्रह किया था।

बयान के मुताबिक, महिला ने लिखा था कि उन्हें कैद कर रखा जा रहा है और उनके पिता एवं भाई उन्हें बुरी तरह से पीटते हैं।

बयान में बताया गया है कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग की टीम बताए गए पते पर दिल्ली पुलिस के साथ पहुंची।

वहां महिला ने टीम को बताया कि 1999 में उनकी शादी हुई थी और वह अपने पति से मतभेद के चलते, 10 साल से दिल्ली में अपने मायके में रह रही हैं। महिला की दो बेटियां हैं।

बयान में बताया कि महिला का चंडीगढ़ की एक अदालत में तलाक का मामला लंबित है। महिला का आरोप है कि उनके पिता नहीं चाहते हैं कि मामले का निपटान हो और उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है।

आयोग और पुलिस महिला को मुक्त कराकर पश्चिम विहार वेस्ट थाने ले गई।

बयान में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने सिर्फ रोजनामचा (डीडी एंट्री) दर्ज किया है। आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के कारण पूछे हैं।

पूर्व विधायक चौहान ने इन आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आयोग ने सोमवार को पीसीआर कॉल की थी और कहा था कि उसे घरेलू हिंसा के एक मामले में पुलिस की मदद चाहिए। इसके बाद आयोग और पुलिस की टीम शिकायतकर्ता से मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता अपनी दो बेटियों के साथ अपने पिता के घर में अलग मंजिल पर रहती हैं। महिला ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी बेटियों ने उनका खंडन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे