लाइव न्यूज़ :

नौकरशाह संजीव चतुर्वेदी ने मोदी को लिखा पत्र, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के साथ बातचीत का मांगा ब्योरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2019 06:35 IST

एजेंसी व्हिसिलब्लोवर (भंडाफोड़ करने वाले) नौकरशाह संजीव चतुर्वेदी ने अपने लगातार उत्पीड़न का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2014 में उनकी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से हुई बातचीत का ब्योरा देने की मांग की है

Open in App

एजेंसी व्हिसिलब्लोवर (भंडाफोड़ करने वाले) नौकरशाह संजीव चतुर्वेदी ने अपने लगातार उत्पीड़न का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2014 में उनकी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से हुई बातचीत का ब्योरा देने की मांग की है. चतुर्वेदी ने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मोदी और हर्षवर्धन के बीच बातचीत के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी के पद से हटाया गया था.

नौकरशाह ने पत्र फरवरी में लिखा गया था, लेकिन उसकी सामग्री तक पहुंच हाल में बनी. चतुर्वेदी ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो उनके उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार हैं. साथ ही उन्होंने वर्तमान मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की स्थिति का खुलासा केंद्रीय सूचना आयोग के हाल के आदेश के अनुरूप करने की भी मांग की है. दायर की थी आरटीआई चतुर्वेदी ने पत्र में कहा है कि पीएम मोदी और हर्षवर्धन के बीच 23 अगस्त 2014 को फोन पर हुई बातचीत के बाद उन्हें लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और चार उच्च न्यायालयों, न्यायाधिकरणों और उच्चतम न्यायालय में एक दर्जन से अधिक मुकदमों में घसीटा गया.

चतुर्वेदी की ओर से दायर आरटीआई सवाल पर मिले जवाब के अनुसार टेलीफोन पर हुई बातचीत चतुर्वेदी को एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के पद से हटाने के मुद्दे पर हुई थी. यह लिखा है पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को जारी 23 अगस्त 2014 की तिथि वाले में पत्र में कहा गया है कि माननीय प्रधानमंत्री की माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के साथ श्री संजीव चतुर्वेदी, उप सचिव, एम्स, नई दिल्ली को सीवीओ, एम्स के प्रभार से मुक्त करने के संबंध में टेलीफोन पर बातचीत हुई. पत्र में लिखा है कि इस संबंध में एक विस्तृत नोट माननीय प्रधानमंत्री के अवलोकन के लिए पेश किया गया.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी