लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त और छह अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:56 IST

Open in App

ठाणे, 30 जुलाई महाराष्ट्र में ठाणे शहर की पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी एवं मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और छह अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को कथित अवैध वसूली का एक और मामला दर्ज किया।

ठाणे नगर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में सिंह समेत 28 लोगों का नाम है। इनमें सेवानिवृत्त हो चुके 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा, पुलिस उपायुक्त दीपक देवराज, सहायक पुलिस आयुक्त एन टी कदम और पुलिस निरीक्षक राजकुमार कोठमीरे और दो अन्य जूनियर पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

इस मामले में शिकायतकर्ता एवं बिल्डर केतन तन्ना (54) की शिकायत पर इन सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 324, 384, 392 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तन्ना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के दौरान परमबीर सिंह जब ठाणे के पुलिस आयुक्त के पद पर थे, तब आरोपियों ने उसे जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ के कार्यालय में तलब करके उससे 1.25 करोड़ रुपये वसूल किए थे और गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी भी दी थी।

केतन तन्ना ने यह भी आरोप लगाया कि इन पुलिस अधिकारियों ने उसके दोस्त और कथित सट्टेबाज सोनू जालान से भी इसी तरीके से तीन करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की थी।

महाराष्ट्र का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) जालान द्वारा सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गयी कथित जबरन वसूली की एक अन्य शिकायत की पहले ही जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू