लाइव न्यूज़ :

भारत में न्याय व्यवस्था का खस्ताहाल, कोर्ट में केवल परतें उधेड़ी जाती, न्याय नहीं मिलता है: पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई

By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2021 13:32 IST

पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि आप जजों की नियुक्ति वैसे नहीं कर सकते जैसे सरकार में अफसरों की होती है। ऐसे में न्यायव्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई नवंबर 2019 में सीजेआई के पद से रिटायर हुए थे।इसके बाद सरकार ने मार्च 2020 में रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई व सांसद ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान देश के न्यायवस्था को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के न्यायव्यवस्था का खस्ताहाल है।

लाइव लॉ के मुताबिक, पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई ने भी यह माना कि अब कोई भी कोर्ट नहीं जाना चाहता, वह भी कोर्ट नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग रिस्क उठा सकते हैं वही अदालत का रुख करते हैं।

पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा, 'कौन कोर्ट जाता है?

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पूर्व सीजेआई ने कहा, 'कौन कोर्ट जाता है? आप अदालत जाते हैं और पछताते हैं।' रंजन गोगोई ने आगे कहा कि बड़े कॉर्पोरेट ही अदालतों का रुख करत हैं क्योंकि ये जोखिम उठा सकते हैं। आम लोग कोर्ट नहीं जाते हैं क्योंकि वह जोखिम को नहीं उठा सकते हैं या फिर जोखिम उठाने में उन्हें डर लगता है।

रंजन गोगोई नवंबर 2019 में सीजेआई के पद से रिटायर हुए

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई नवंबर 2019 में सीजेआई के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने मार्च 2020 में रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के सवाल के बाद कानून ऐक्शन लेने के सवाल के जवाब में पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा, 'अगर आप अदालत जाते हैं तो आप अपने निजी मामलो को कोर्ट में सार्वजनिक करते हैं। आपको कभी भी फैसला नहीं मिलता है।'

पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाया-

पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि आप जजों की नियुक्ति वैसे नहीं कर सकते जैसे सरकार में अफसरों की होती है। इस दौरान भारतीय न्याय व्यवस्था में बड़े बदलावों की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आप 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था चाहते हैं लेकिन आपकी न्याय व्यवस्था जर्जर हालत में है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारतनरेंद्र मोदीमहुआ मोइत्राइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन