लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीपी ठाकुर के काफिले में शामिल सुरक्षादल की गाड़ी हुई एक्सिडेंट की शिकार, पुलिस उपाधीक्षक की मौत

By भाषा | Updated: February 23, 2019 20:27 IST

पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मृत पुलिस कर्मी की पहचान रत्न चौधरी (45) के तौर पर हुई है।

Open in App

मुजफ्फरपुर, 23 फरवरी: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बारजी गांव में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सी ठाकुर के काफिले में शामिल सुरक्षा दल के वाहन को एक तेज़ रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई और दो पुलिस कर्मियों समेत तीन अन्य जख्मी हो गए।

यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मोतिहारी-मुजफ्फरपुर खंड पर हुआ।

पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मृत पुलिस कर्मी की पहचान रत्न चौधरी (45) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों को श्री कृष्ण चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रसाद ने बताया कि पुलिस कर्मी भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य ठाकुर के काफिले का हिस्से थे। सांसद एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पटना से मोतिहारी जा रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मोतिहारी से मुजफ्फरपुर जा रही निजी बस काली मंदिर के पास बरजी गांव में नियंत्रण खो बैठी और काफिले में शामिल बोलेरो को टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलने पर प्रसाद और नगर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया