लाइव न्यूज़ :

पूर्व भाजपा विधायक की जमानत याचिका नामंजूर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:16 IST

Open in App

लखनऊ, 13 दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने धोखाधड़ी के एक मामले में सजा पाए भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी की जमानत याचिका नामंजूर कर दी।

न्यायमूर्ति संगीता चंद्र ने तिवारी की याचिका पर यह आदेश पारित करते हुए कहा कि रिकॉर्ड पर लिए गए सबूतों के मद्देनजर याची को इस स्थिति में जमानत नहीं दी जा सकती।

एक अपर सत्र न्यायालय ने तिवारी को पिछली 18 अक्टूबर को पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

तिवारी ने निचली अदालत के इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। इसके अलावा उन्होंने अपील पर सुनवाई लंबित रहने के दौरान जमानत देने का आग्रह भी किया था।

इस पर सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया तिवारी को जमानत पर रिहा करने का औचित्य नहीं है।

अयोध्या जिले की गोसाईगंज से भाजपा के विधायक रहे तिवारी की विधानसभा सदस्यता धोखाधड़ी मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के कारण समाप्त कर दी गई थी।

तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी अंकपत्र के आधार पर साकेत महाविद्यालय में दाखिला लिया था। इस मामले में उनके खिलाफ वर्ष 1992 में राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी