लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या के बाद उसके शव पर गड़ाये मरे कोबरा के दांत, पूर्व बैंक मैनेजर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:46 IST

एएसपी ने बताया कि साजिश के तहत पटेरिया ने अपनी पत्नी के हत्याकांड के दौरान कोबरा को भी जान से मार दिया था। इस मूक प्राणी की हत्या पर उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवह एक निजी बैंक में मैनेजर रह चुका है। उन्होंने बताया, "पटेरिया ने अपनी पत्नी की हत्या से 11 दिन पहले राजस्थान के अलवर से 5,000 रुपये में ब्लैक डेजर्ट प्रजाति का कोबरा सांप खरीदा था।

मध्य प्रदेश के इंदौर में जांचकर्ताओं की आंखों में धूल झोंकने की नीयत से अपनी 35 वर्षीय पत्नी के हत्याकांड में मरे कोबरा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक पूर्व बैंक मैनेजर को पुलिस ने बुधवार को धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र सिंह चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान अमितेश पटेरिया (36) के रूप में हुई है।

वह एक निजी बैंक में मैनेजर रह चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल से जारी पारिवारिक कलह में पटेरिया ने अपनी पत्नी शिवानी (35) की कनाड़िया क्षेत्र के घर में एक दिसंबर को कथित तौर पर तकिये से दम घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने मरे हुए कोबरा के दांत मृत महिला के हाथ पर गड़ा दिये थे, ताकि वह जांचकर्ताओं के सामने अपने गुनाह पर परदा डालते हुए हत्याकांड को सर्पदंश की घटना साबित कर सके।

चौहान ने बताया कि हत्याकांड के बाद पटेरिया और उसके परिवारवालों ने पुलिस को यही सूचना दी थी कि शिवानी की मौत सांप के काटने से हुई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से तसदीक हुई कि विवाहिता को दम घोंटकर मारा गया है। उन्होंने बताया, "पटेरिया ने अपनी पत्नी की हत्या से 11 दिन पहले राजस्थान के अलवर से 5,000 रुपये में ब्लैक डेजर्ट प्रजाति का कोबरा सांप खरीदा था। हत्याकांड से पहले उसने इस सांप को अलमारी में छिपाकर रखा था।"

एएसपी ने बताया कि साजिश के तहत पटेरिया ने अपनी पत्नी के हत्याकांड के दौरान कोबरा को भी जान से मार दिया था। इस मूक प्राणी की हत्या पर उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोप में पटेरिया की बहन रिचा चतुर्वेदी (38) और उसके पिता ओमप्रकाश पटेरिया (73) को भी गिरफ्तार किया गया है। विस्तृत जांच जारी है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?