लाइव न्यूज़ :

केंद्र प्रायोजित एमटेक पाठ्यक्रम में ईडब्ल्यूएस कोटे से प्रवेश नहीं हुआ : अन्ना विश्वविद्यालय

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:45 IST

Open in App

चेन्नई, 12 मार्च अन्ना विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसके यहां एमटेक जैव प्रौद्योगिकी एवं एमटेक कम्प्यूटेशनल टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में कोई प्रवेश नहीं दिया गया।

विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दो विद्यार्थियों की याचिकाओं के जवाब में दाखिल हलफनामें में दी। इन विद्यार्थियों ने दावा किया था कि विश्वविद्यालय कुल 49.5 प्रतिशत आरक्षण में ही 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण दे रहा है।

न्यायमूर्ति बी पुगलेंणधि ने विश्वविद्यालय का जवाबी हलफनामा रिकॉर्ड में शामिल करने के साथ ही याचिकाएं बंद कर दी है।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय ने केंद्र प्रायोजित इन दो पाठ्यक्रमों को पहले रद्द कर दिया था क्योंकि सरकार ने जोर दिया था कि इनमें केवल 49.5 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए जबकि राज्य सरकार तमिलनाडु के अनुरूप 69 प्रतिशत आरक्षण देने पर जोर दे रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?