जब सुप्रिया सुले जीतती हैं तो ईवीएम सही, लेकिन भाजपा सांसद पाटिल जीतते हैं तो EVM पर आरोपः फड़नवीस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 14:49 IST2019-08-27T14:31:09+5:302019-08-27T14:49:18+5:30

महाजनादेश यात्रा के तहत अहमदनगर जिले के पठार्डी तालुका में एक रैली को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा, ‘‘हमारी सरकार कम से कम 25 साल तक सत्ता में रहेगी क्योंकि लोग कांग्रेस और राकांपा दोनों के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ से वाकिफ हैं।’’

EVM is correct when Supriya Sule wins, but BJP MP Patil wins EVM accusations: Fadnavis | जब सुप्रिया सुले जीतती हैं तो ईवीएम सही, लेकिन भाजपा सांसद पाटिल जीतते हैं तो EVM पर आरोपः फड़नवीस

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम की शुरुआत 2004 में हुई थी, जब महाराष्ट्र और केंद्र में संप्रग की सरकार थी। 

Highlightsफड़नवीस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों के लिए भी विपक्ष पर कटाक्ष किया।लोगों ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और राकांपा द्वारा आयोजित रैलियों से मुंह मोड़ लिया है। महाराष्ट्र के लोग कांग्रेस और राकांपा के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ को समझ चुके हैं, राजग आगामी 25 साल तक सत्ता में रहेगाः फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत राजग आगामी 25 साल तक सत्ता में रहेगा क्योंकि लोग कांग्रेस और राकांपा के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ को समझ चुके हैं।

अपनी महाजनादेश यात्रा के तहत अहमदनगर जिले के पठार्डी तालुका में एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘हमारी सरकार कम से कम 25 साल तक सत्ता में रहेगी क्योंकि लोग कांग्रेस और राकांपा दोनों के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ से वाकिफ हैं।’’

उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और राकांपा द्वारा आयोजित रैलियों से मुंह मोड़ लिया है। फड़नवीस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों के लिए भी विपक्ष पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब सुप्रिया सुले (राकांपा सांसद और पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी) चुनाव जीतती हैं, तो ईवीएम में कोई छेड़छाड़ नहीं होती है, लेकिन जब (अहमदनगर से भाजपा सांसद) सुजय विखे पाटिल जीतते हैं, तो ईवीएम पर आरोप लगाया जाता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम की शुरुआत 2004 में हुई थी, जब महाराष्ट्र और केंद्र में संप्रग की सरकार थी। 

Web Title: EVM is correct when Supriya Sule wins, but BJP MP Patil wins EVM accusations: Fadnavis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे