लाइव न्यूज़ :

बुरी ताकतें ऑनलाइन गेम, डार्कनेट के माध्यम से बच्चों का शोषण करने की कोशिश कर रही है: विजयन

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:44 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि ‘‘बुरी ताकतें’’ ऑनलाइन गेमिंग और डार्कनेट जैसे विभिन्न मंचों के माध्यम से बच्चों का ‘ब्रेनवॉश’ करने की ‘‘सोची-समझी’’ कोशिश कर रही हैं और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन गेमिंग के खतरे को नियंत्रित करने के लिए संभावित कदमों के संबंध में विधानसभा में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसी संस्थाओं ,जिनकी मंशा बच्चों का शोषण करने और उन्हें आत्महत्या जैसे कदमों की ओर धकेलने की है, के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा ऐसे मंचों से जुड़ी समस्याओं के बारे में माता-पिता और बच्चों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता को इन मंचों के खतरों के बारे में सूचित करने की जरूरत है और बच्चों को ऐसी संस्थाओं के खिलाफ परामर्श देने की जरूरत है। विजयन ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चे इन ‘‘बुरी ताकतों’’ के शिकार हो रहे हैं जो उनके दिमाग को गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ मामलों में उनका यौन शोषण करते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘ब्रेनवॉश’ करना और शोषण एक सतत प्रक्रिया है और यह रातोंरात नहीं होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों या समूहों से मदद मांगी जा सकती है, जिन्हें इस विशेष क्षेत्र में समाधान सुझाने के लिए कहा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह