लाइव न्यूज़ :

आईटीआर जासूसी मामले में दुबई से पैसों के लेन-देन का साक्ष्य मिला है : ओडिशा अपराध शाखा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 सितंबर राज्य के चांदीपुर में स्थित रक्षा एवं अनुसंधान संगठन के आईटीआर परिसर में जासूसी मामले ने मंगलवार को नया मोड़ लिया। ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा को इस मामले में दुबई से धन के लेन-देन और एक महिला ऑपरेटिव (जासूस) की भूमिका का साक्ष्य मिला है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी।

पुलिस ने बालासोर जिले में स्थित समेकित परीक्षण केन्द्र (आईटीआर) के पांच कर्मचारियों को 14 और 16 सितंबर को धन की लालच में डीआरडीओ से जुड़े संस्थान की महत्वपूर्ण सूचना कथित रूप से पाकिस्तानी जासूस को देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

स्थानीय अदालत ने शनिवार को पांचों आरोपियों को ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया था।

अपराध शखा के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) संजीब पांडा ने यहां बताया, ‘‘अभी तक हुई जांच में पता चला है कि पांच आरोपियों में से एक को दुबई के एक बैंक खाते से दो किस्तों में 38,000 रुपये हस्तांरित किए गए थे। हम अन्य चारों के वित्तीय लेनदेन का भी सत्यापन कर रहे हैं।’’

पांडा ने कहा कि पांचों आरोपियों और उनके परिजन की संपत्ति की जानकारी का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

यह रेखांकित करते हुए कि अपराध शाखा ने सभी आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, पांडा ने कहा कि साइबर सेल के विशेषज्ञ आरोपियों के सोशल मीडिया हैंडल, मोबाइल फोन और एजेंट के साथ उनकी बातचीत का विश्लेषण कर रहे हैं।

एडीजी ने बताया कि आरोपियों के टेलीफोन और लैपटॉप साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान हमें एक महिला ऑपरेटिव (जासूस) की मौजूदगी का पता चला जो आरोपियों से अलग-अलग नाम से अलग-अलग जगहों पर मिलती थी, इसके लिए वह ब्रिटेन का सिम कार्ड लगे मोबाइल फोन का उपयोग करती थी।’’

अधिकारी ने यह भी बताया कि उक्त महिला पांचों आरोपियों से फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए बात करती थी।

पांडा ने कहा, ‘‘हम इस संबंध में और जांच करेंगे।’’

आईटीआर डीआरडीओ की प्रयोगशाला है जो रॉकेट, मिसाइलों और हवा में मार करने वाली हथियार प्रणाली के परीक्षण पर उसके सफल-असफल रहने का विश्लेषण करता है।

इसबीच, पश्चिम बंगाल स्थित बेस के भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की टीम ने कटक में आरोपियों से पूछताछ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल