लाइव न्यूज़ :

कोझिकोड विमान दुर्घटनाः एएआईबी प्रमुख ने कहा-अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी

By भाषा | Updated: August 12, 2020 15:01 IST

कोझिकोड में हुए हादसे को लेकर एएआईबी प्रमुख ने कहा है कि एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना की औपचारिक जांच के लिए साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएएआईबी प्रमुखए ने कहा है कि इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना की औपचारिक जांच के लिए साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।दुर्घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा विमान नियम 2017 तथा आईसीएओ अनुलग्नक 13 के तहत जांच की जा रही है।

नई दिल्ली: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के प्रमुख अरबिंदो हांडा ने कहा कि एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना की औपचारिक जांच के लिए साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं और घटना के कारणों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

दुर्घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा विमान (दुर्घटना एवं घटना की जांच) नियम 2017 तथा आईसीएओ अनुलग्नक 13 के तहत जांच की जा रही है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को मंगलवार रात को ईमेल के जरिए दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘चूंकि जांच का उद्देश्य दुर्घटनाओं और घटनाओं को रोकना है, इसलिए सभी कारणों की गहन जांच की जाएगी।

दुर्घटना के कारणों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।’’ हांडा एएआईबी के महानिदेशक हैं। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के अनुलग्नक 13 में विमान दुर्घटना और घटना की जांच पर अंतरराष्ट्रीय मानक और सुझाए गए तरीके शामिल हैं।

दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) तलाश कर लिया गया है। यह पूछे जाने पर कि प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को कब तक पेश किए जाने की उम्मीद है, हांडा ने कहा, ‘‘एयर इंडिया एक्सप्रेस बी- 737 विमान वीटी-एएक्सएच की दुर्घटना के कारणों की औपचारिक जांच करने के लिए साक्ष्य इकट्ठा करने का कार्य प्रगति पर है।’’ गौरतलब है कि गत शुक्रवार को केरल के कोझिकोड में विमान दुर्घटना में दो पायलट सहित कुल 18 लोगों की मौत हो गई। 

टॅग्स :एयर इंडियाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया