लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में मचे सियासी तूफान के बीच BJP प्रदेशाध्यक्ष का बयान, पार्टी विधायक दल में सब कुछ नियंत्रण में

By भाषा | Updated: July 25, 2019 15:41 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा में दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2019 पर बसपा विधायक संजीव सिंह द्वारा मांगे गये मत विभाजन के दौरान भाजपा के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी (मैहर सीट, जिला सतना) और शरद कोल (ब्यौहारी सीट, जिला शहडोल) ने अपना समर्थन कांग्रेस नीत सरकार को दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल में सब कुछ अनुकूल है और नियंत्रण में है। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस मामले में राकेश सिंह बृहस्पतिवार शाम तक पार्टी आलाकमान को दिल्ली में रिपोर्ट सौंप सकते हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा में एक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान भाजपा के दो विधायकों द्वारा अपना समर्थन मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को दिये जाने के एक दिन बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल में सब कुछ अनुकूल है और नियंत्रण में है।वहीं, भाजपा सूत्रों के अनुसार इस मामले में राकेश सिंह बृहस्पतिवार शाम तक पार्टी आलाकमान को दिल्ली में रिपोर्ट सौंप सकते हैं। इस बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में सिंह ने यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं को बताया, ‘‘सब कुछ अनुकूल है। सब कुछ कंट्रोल में है।’’उन्होंने कहा कि हमने इस विधेयक पर मत विभाजन नहीं मांगा था। कमलनाथ द्वारा इस विधेयक पर हुए मतदान को अपनी सरकार का बहुमत सिद्ध करने की बात कहे जाने पर तंज कसते हुए सिंह ने बताया, ‘‘ऐसे विषय पर समर्थन होना जिसमें भाजपा ने उस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया हो, यह कांग्रेस की जल्दबाजी है।’’ जब उनसे सवाल किया गया कि क्या यह भाजपा की गुटबाजी का नतीजा है, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘यह गुटबाजी नहीं है। कहीं कोई कठिनाई नहीं है। पूरी भारतीय जनता पार्टी एक है।’’मालूम हो कि बुधवार शाम को विधानसभा में दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2019 पर बसपा विधायक संजीव सिंह द्वारा मांगे गये मत विभाजन के दौरान भाजपा के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी (मैहर सीट, जिला सतना) और शरद कोल (ब्यौहारी सीट, जिला शहडोल) ने अपना समर्थन कांग्रेस नीत सरकार को दे दिया।इस विधेयक पर कुल 122 विधायकों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था और कमलनाथ ने कुछ ही पल बाद बुधवार को मीडिया को बताया था कि ‘आज हुआ मतदान सिर्फ एक विधेयक पर मतदान नहीं है, बल्कि यह बहुमत सिद्ध करने का मतदान है।’इस विधेयक पर भाजपा के दो विधायकों द्वारा दूसरे दल के लिए मतदान (क्रॉस वोटिंग) करने पर पार्टी आलाकमान की ओर से दी गई हिदायत के बाद राकेश सिंह तुरंत बुधवार रात दिल्ली से भोपाल आये और रात को ही मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस बारे में अलग-अलग चर्चा की।उन्होंने भार्गव और चौहान से यह पता किया कि ऐसा क्या गलत हुआ, जिससे पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे इन दो भाजपा विधायकों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को मतदान किया। सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद भी हैं। इसी बीच, भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह बृहस्पतिवार शाम तक दिल्ली वापस जाकर पार्टी आलाकमान को इस घटनाक्रम के बारे में विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। हालांकि, अभी भाजपा अपने इन दोनों नाराज विधायकों का फिर से विश्वास जीतना चाहती है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि ये दोनों विधायक दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले थे और उनसे शिकायत की थी कि भाजपा में उनकी कोई बात सुनी नहीं जाती है लेकिन इन दोनों विधायकों ने बुधवार को सदन में क्रॉस वोटिंग कर दी। इनके अलावा, भाजपा के दो और ऐसे विधायक हैं, जो पहले कांग्रेसी नेता रह चुके हैं। भाजपा अपने इन दोनों विधायकों से भी संपर्क बनाए हुए है, ताकि कांग्रेस उनको अपने पक्ष में ना ले सके।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है