लाइव न्यूज़ :

बिहार में NDA में सब कुछ ठीक है, नीतीश हमारे नेता: राम विलास पासवान

By भाषा | Updated: June 2, 2019 19:52 IST

लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान ने दावा किया, “मैं आपको बताऊं, जब (नीतीश) कुमार ने राजग सरकार बनाई थी तो मैंने उनसे यह अनुरोध नहीं किया था कि वह पारस को मंत्री बनाएं क्योंकि वह मेरा छोटा भाई है।

Open in App

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान ने रविवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सब कुछ ठीक है और नीतीश कुमार राज्य में हमारे नेता हैं। उन्होंने जद(यू) नेता के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल नहीं होने के फैसले को भी ज्यादा तवज्जो नहीं देने की बात कही।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “राजग में सब कुछ ठीक है। नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। बहुत सारे निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। उन्होंने (नीतीश) भी कहा है कि वह राजग में थे, हैं और रहेंगे। और, मैं वहां मजबूती देने वाली शक्ति के रूप में हूं ही।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कुमार को अपना रुख बदलकर मोदी सरकार में शामिल होने के लिये मनाएंगे, पासवान ने कहा, “वह (कुमार) अपने फैसले करने में सक्षम हैं। इससे भी ज्यादा, समस्या कहां है जब उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह पूरी तरह राजग के साथ हैं।”

लोकजनशक्ति पार्टी के नेता राज्य मंत्रिमंडल में हुए विस्तार से जुड़े सवाल को टाल गए। लोजपा के किसी नेता को आज हुए विस्तार में शामिल नहीं किया गया है जबकि उसके एक मात्र मंत्री पशुपति कुमार पारस लोकसभा के लिये निर्वाचित हो चुके हैं।

पासवान ने दावा किया, “मैं आपको बताऊं, जब (नीतीश) कुमार ने राजग सरकार बनाई थी तो मैंने उनसे यह अनुरोध नहीं किया था कि वह पारस को मंत्री बनाएं क्योंकि वह मेरा छोटा भाई है। उन्होंने (कुमार ने) ही जोर दिया था कि कुमार के अनुभव और वरिष्ठता के मद्देनजर उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में निश्चित ही लोजपा का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।” आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार में जनता दल (यू) के आठ विधायकों को मंत्री पद दिया गया है। 

टॅग्स :रामविलास पासवानबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया