लाइव न्यूज़ :

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा:भागवत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:55 IST

Open in App

हरिद्वार, पांच अप्रैल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा ।

यहां देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती व्याख्यानमाला के मौके पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं गायत्री परिवार व्यक्ति निर्माण का अभिनव कार्य कर रहे हैं ।

भागवत ने कहा कि केवल अपना भौतिक सुख ही सब कुछ नहीं है बल्कि 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के भाव से किए जाने वाले कार्य से आत्मा को संतुष्टि मिलती है और यही सबका लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा ।

इससे पहले, विश्वविद्यालय पहुंचने पर सरसंघचालक का प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने मंगल तिलक करके एवं उपवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। यहाँ भागवत ने प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सुख, समृद्धि की प्रार्थना की।

इससे पूर्व, भागवत ने सोमवार सुबह हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा की पूजा अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, विश्व में शांति, कोविड-19 की समाप्ति तथा महाकुंभ मेला के सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की ।

संघ प्रमुख के हर की पैड़ी पहुंचने पर गंगा सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें गंगा जी का सविग्रह पूजन कराया।

हर की पैड़ी पर स्वच्छता,एवं व्यवस्था के लिए गंगा सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए भागवत ने कहा कि सेवा भाव से ही समाज और राष्ट्र की उन्नति होती है। उन्होंने कहा कि हमेशा दूसरों के दुःखों के बारे में सोचना भारतीय संस्कृति की विशेषता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट