लाइव न्यूज़ :

क्रमिक रूप से प्रत्येक व्यक्ति को लगेगा कोरोना का टीका : योगी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 23:44 IST

Open in App

(शीर्षक व इंट्रों में संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

लखनऊ, 10 जनवरी उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान में राज्‍य के हर व्‍यक्ति को चरणबद्ध रूप से टीका लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

रविवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश कोरोना के खिलाफ सफलतापूर्वक जंग लड़ रहा है।

उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी कोरोना योद्धा का भी अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने टीका विकसित करने के लिए देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां दो टीके तैयार किए गये हैं।

उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग के लिए जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबके प्रयासों से उत्तर प्रदेश कोरोना पर विजय प्राप्त करने में हर हाल में सफल होगा।

उन्होंने प्रदेश की जनता से कोरोना प्रोटोकॉल का निरंतर पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अभी भी मास्क लगाना, दो गज दूरी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि कल 11 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान का पूर्वाभ्‍यास पूरे प्रदेश में होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर