लाइव न्यूज़ :

जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:51 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जून विश्‍व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को अपने सरकारी आवास पर चंदन का पौधा रोपने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पर्यावरण है तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है, इसलिए जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों।

मुख्‍यमंत्री ने शनिवार को विश्‍व पर्यावरण दिवस पर अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, '' हम सब तभी तक सुरक्षित है, जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है, हमें प्रकृति और पर्यावरण के बीच में समन्वय बनाकर रखना होगा, यह हमारा नैतिक दायित्व भी है।''

शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार पिछले कई सालों से पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर रही है। उनके अनुसार राज्य सरकार द्वारा 2017 में पांच करोड़, 2018 में 11 करोड़ तथा 2019 में 22 करोड़ पौधे लगाये गये, इसी प्रकार 2020 में कोरोना कालखण्ड में भी 25 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए गये।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जुलाई वन महोत्सव के दौरान राज्य सरकार ने 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर