लाइव न्यूज़ :

हर कोई जानता है, राजद्रोह कानून का कैसे इस्तेमाल हो रहा है : मेजर जनरल वोम्बटकेरे

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:12 IST

Open in App

मैसुरू, 16 जुलाई उच्चतम न्यायालय में भादंसं की धारा 124 ए (राजद्रोह) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाले सेवानिवृत्त मेजर जनरल एस. जी. वोम्बटकेरे ने शुक्रवार को कहा कि हर कोई जानता है कि औपनिवेशिक कानून का किस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।

सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि क्या हो रहा है। मैं कैसा महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। लोग कैसा महसूस कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बेहतर जानकारी होती है कि राजद्रोह कानून के बारे में लोग क्या महसूस कर रहे हैं। बहरहाल उन्होंने कहा कि देश में अन्य लोगों की तरह वह भी खुश हैं लेकिन मामले के बारे में ज्यादा बात करने से इंकार करते हुए कहा कि मामला अदालत के विचाराधीन है।

राजद्रोह के संबंध में औपनिवेशिक काल के कानून के ‘‘घोर दुरुपयोग’’ पर चिंता जताते हुए उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने के लिए महात्मा गांधी जैसे लोगों को ‘‘चुप’’ कराने में ब्रिटेन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कानून को वह खत्म क्यों नहीं करता।

उच्चतम न्यायालय बृहस्पतिवार को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तथा वोम्बटकेरे की याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया था जिन्होंने कानून की संवैधानिकता को चुनौती दी थी और कहा कि उनकी मुख्य चिंता ‘‘कानून के दुरुपयोग’’ को लेकर है।

वोम्बटकेरे मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ उन्होंने नर्मदा आंदोलन में भी हिस्सा लिया था।

भारतीय सेना के जनसूचना के अतिरिक्त महानिदेशक के आधिकारिक फेसबुक पेज के मुताबिक खार्दुंगला दर्रे में 1982 में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का डिजाइन तैयार करने और उसका निर्माण करने के लिए उनका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है