लाइव न्यूज़ :

हर रोज बेटियों पर क्रूरतापूर्वक हमले हो रहे हैं, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है: निर्भया के पिता

By भाषा | Updated: December 16, 2020 00:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर निर्भया के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी से बलात्कार और हत्या मामले में दोषियों का अंजाम भले ही सब देख चुके हों, लेकिन देश की सड़कों पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखकर लगता है कि कुछ नहीं बदला है।

गौरतलब है कि 16-17 दिसंबर 2012 की रात दक्षिणी दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने 23 वर्षीय फिजियोथेरेपी इंटर्न के साथ बलात्कार किया और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया। 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पीड़िता को निर्भया के नाम से जाना गया।

इस मामले में इसी साल छह में से चार दोषियों को मौत की सजा दे दी गई। दोषियों में से एक राम सिंह ने मामले की सुनवाई शुरू होने के कुछ ही दिन बाद तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी जबकि एक किशोर को तीन साल सुधार गृह में गुजारने के बाद 2015 में रिहा कर दिया गया था।

निर्भया के पिता ने जघन्य बलात्कार मामले की आठवीं बरसी के मौके पर 'सेव द चिल्ड्रन एंड युवा' नामक एनजीओ द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन याचिका में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि ''लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई।''

उन्होंने एक बयान में कहा, ''आपने मेरे बारे में संभवत: कभी नहीं सुना होगा। मुझे लगता है कि आज आपको मेरी आवाज सुननी चाहिये। मेरा नाम बद्रीनाथ सिंह है। लेकिन 16 दिसंबर 2012 की रात के बाद से मुझे निर्भया के पिता के रूप में जाना गया। अब मुझे मेरे बाकी जीवन में इसी रूप में जाना जाएगा। ''

निर्भया के पिता ने कहा, ''मुझे लगा था कि इस मामले के बाद हमारे देश में बदलाव आएगा। लेकिन जब मैं खबरें देखता हूं तो हर रोज एक बेटी पर बर्बरतापूर्ण हमले का नया मामला सामने आता है। कुछ नहीं बदला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे