लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार के दो साल के जंगलराज से प्रदेश का हर तबका परेशान : सतीश पूनियां

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:51 IST

Open in App

जयपुर, 28 दिसम्बर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने रविवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के दो साल के जंगलराज से समाज का हर तबका परेशान, हैरान और व्याकुल है।

उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘अपराधी बेखौफ होकर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, किसान सम्पूर्ण कर्जमाफी की आस लगाए बैठे हैं…….. गहलोत जी अब तो प्रदेश की जनता के साथ न्याय कर दो।’’

पूनियां ने एक बयान में कहा कि सोई हुई राज्य सरकार को जगाने ने लिए भाजपा राजस्थान के ओबीसी मोर्चा की ओर प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन किया गया।

जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर ओबीसी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाडे एवं काले गुब्बारे के साथ सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भड़ाणा ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए प्रदेश की जनता से किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, बिजली की दरों में बढोत्तरी नहीं करने सहित कई वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने पर उसने वादे पूरे नहीं किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये