लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान: चौटाला

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को कहा कि समाज का हर वर्ग हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार की गलत नीतियों से परेशान है और लोग इस कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है तथा बेरोजगारी की दर बढ़ गई है।

चौटाला ने ऐलनाबाद निर्वाचन क्षेत्र के कई गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया जहां 30 अक्टूबर को उप चुनाव होना है। इस दौरान उन्होंने कहा, “इसके बावजूद सरकार को लोगों की दिक्कतों की कोई चिंता नहीं है।”

चौटाला ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जनवरी में सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

इनेलो ने एक बार फिर चौटाला को उप चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और विधायक गोपाल कांडा के भाई गोविन्द कांडा हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें भाजपा-जजपा का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया गया है। विधानसभा चुनाव में चौटाला के विरुद्ध खड़े होकर पराजित होने वाले पवन बेनीवाल हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और वह भी उप चुनाव में प्रत्याशी हैं।

चौटाला ने कहा कि किसी को उन राजनीतिक दलों से ज्यादा आस नहीं लगानी चाहिए जो उप चुनाव में अपने उम्मीदवार भी नहीं उतार सकते।

उन्होंने कहा कि इनेलो एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां आम कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। चौटाला ने कहा कि उन्होंने विधानसभा सीट का कई बार दौरा किया और पाया कि लोग इनेलो को मजबूत करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos