लाइव न्यूज़ :

हर तबका नाखुश है, भाजपा-जजपा सरकार ने कोई भी चुनावी वादा दो साल में पूरा नहीं किया: हुड्डा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी सरकार से हर तबका नाखुश है क्योंकि उसने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस सरकार से हर तबका नाखुश है...ना सिर्फ चुनाव में किए गए वादे, बल्कि (भाजपा-जजपा के) न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा अब तक लागू नहीं किये गये हैं। ’’

‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम में हुड्डा एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की शुरूआत करनाल से की गई है, जो मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का निर्वाचन क्षेत्र है।

कार्यक्रम के दौरान विपक्षी कांग्रेस के नेताओं ने जनसंवाद किया और लोगों की शिकायतें सुनीं।

हुड्डा ने कहा, ‘‘कांग्रेस विधायक दल ने यह फैसला किया है कि अब वह हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में लोगों के पास जाएगा तथा लोगों से सीधा संवाद करेगा।’’

कार्यक्रम में पहुंचे किसान, व्यापारी, मजदूर और विभिन्न तबके के लोगों ने अपनी समस्याएं विपक्षी नेताओं के समक्ष रखीं।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने उन्हें सुनने के बाद कहा कि आज राज्य का कोई भी तबका गठबंधन सरकार से खुश नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने खुद देखा है कि राज्य की मंडियों ने धान की सुगमता से खरीद अब तक शुरू नहीं की है, जबकि सरकार बार-बार तारीख बदल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग सड़कों पर धान रखने को मजबूर हैं क्योंकि उनकी फसल ना तो बाजार से उठाई जा रही है ना ही किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य या भुगतान पा रहे हैं।’’

हुड्डा ने कहा, ‘‘आज हरियाणा 2.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। सरकारी भर्ती के नाम पर बेरोजगार युवाओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है और पेपर लीक की कई घटनाएं हुई हैं। भर्ती घोटाला इस सरकार की पहचान बन गया है।’’

उन्होंने कहा कि अगला ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम जींद में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग