लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में अब हर दूसरा आतंकी है कमांडर, नई भर्ती करना हो गया मुश्किल, ये है वजह 

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 5, 2018 13:44 IST

इस साल कश्मीर में अभी तक मारे गए 250 आतंकियों में आधे से अधिक कमांडर रैंक के ही आतंकी थे। यह बात अलग है कि उनमें से चौथाई पर ही इनाम इसलिए घोषित किए गए थे क्योंकि सुरक्षबलों के लिए वे चुनौती साबित हो रहे थे।

Open in App

कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के सफल ऑपरेशनों का एक पहलू यह है कि अब कश्मीर में सक्रिय हर दूसरा आतंकी कमांडर बनने लगा है। दरअसल, सीमा पार जाकर हथियारों की ट्रेनिंग लेने जाना मुश्किल होने और अभिभावकों की पुकार पर वापस लौटने वालों का सिलसिला तेज होना भी एक कारण है कि नई भर्ती मुश्किल होती जा रही है।

इस साल कश्मीर में अभी तक मारे गए 250 आतंकियों में आधे से अधिक कमांडर रैंक के ही आतंकी थे। यह बात अलग है कि उनमें से चौथाई पर ही इनाम इसलिए घोषित किए गए थे क्योंकि सुरक्षबलों के लिए वे चुनौती साबित हो रहे थे।

आतंकवाद के शुरूआती दौर में कश्मीर में आतंकी कमांडरों का मारा जाना बहुत बड़ी सफलता के साथ ही खुशी का कारण माना जाता था लेकिन अब प्रत्येक दूसरे आतंकी को कमांडर का रैंक दिए जाने के बाद अब यह खुशी सिर्फ इनामी कमांडरों के मारे जाने से ही मिल रही है।

इतना जरूर था कि इस साल अभी तक जो 250 आतंकी मारे गए हैं उनमें से सबसे ज्यादा नवम्बर महीने में मारे गए हैं। पिछले महीने मरने वाले आतंकियों की संख्या 42 थी। इससे पहले सबसे अधिक आतंकी क्रमशः अगस्त में 28, सितम्बर में 29 और अक्तूबर में 28 मारे गए थे।

इतना जरूर था कि इस साल अभी तक कश्मीर में मारे गए आतंकियों की संख्या पिछले साल 12 महीनों में मारे गए 218 आतंकियों से अधिक है तथा वर्ष 2010 के बाद सबसे अधिक है।

कश्मीर में मौतों के सिलसिले में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि इस साल अभी तक कश्मीर में 418 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी दिसम्बर के महीने के 26 दिन बाकी हैं। इस साल मारे गए 418 लोगों में 250 आतंकी, 90 सुरक्षाकर्मी तथा 78 नागरिक भी शामिल हैं।

जानकारी के लिए वर्ष 2008 में भी 90 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे और वर्ष 2007 के बाद नागरिकों की मौत का आंकड़ा ढलान पर था। ऐसे में यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि कश्मीर में हिंसा तेज हुई है और उसका ख्मियाजा सुरक्षाबलों के साथ-साथ नागरिकों को भी भुगतना पड़ रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है