लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, गांदरबल में हर ग्रामीण परिवार को नल जल कनेक्शन दिया गया: जल शक्ति मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर जल शक्ति मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और श्रीनगर जिलों में हर ग्रामीण परिवार को नल से जल का कनेक्शन दिया गया है।

केंद्र शासित प्रदेश में 2022 तक हर ग्रामीण घर में नल का जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लक्ष्य को 100 प्रतिशत प्राप्त करने की योजना बनाई गई है। जल जीवन मिशन का लक्ष्य 2024 तक देश के सभी ग्रामीण घरों में नल का जल कनेक्शन प्रदान करना है।

जल शक्ति मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और श्रीनगर जिलों के हर घर को नल का जल कनेक्शन दिया गया है और हर परिवार को अपने घरों में नल के जरिए पीने योग्य पानी मिल रहा है।"

जम्मू-कश्मीर के 18.17 लाख ग्रामीण परिवारों में से 8.66 लाख (48 प्रतिशत) को नल से जल के कनेक्शन दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में 2020-21 के दौरान 2.32 लाख घरों में नल कनेक्शन देने की योजना बनाई गई है।

अब तक एक राज्य (गोवा), जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और गांदरबल, हिमाचल प्रदेश के लाहौल, स्पीति सहित 18 जिलों में और 423 से अधिक प्रखंडों, 33,000-ग्राम पंचायतों और 60,000 गाँवों में 100 प्रतिशत घर को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि एक साल से भी कम समय में देश में लगभग 2.80 करोड़ घरों में नल का जल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में देश के 6.03 करोड़ घरों (32 प्रतिशत) को उनके घरों में नल का पानी दिया जा रहा है। हर साल तीन करोड़ से ज्यादा घरों में नल का जल कनेक्शन दिया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो