लाइव न्यूज़ :

मेरे संगठन का एक-एक रुपया किसी जीवन को बचाने के लिये अपनी बारी का इंतजार कर रहा : सोनू सूद

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा अभिनेता सोनू सूद और उनके संगठन पर 20 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद अभिनेता ने सोमवार को कहा कि उनके संगठन का एक-एक रुपया जरूरतमंद और अनमोल जीवन को बचाने के लिए ‘‘अपनी बारी का इंतजार’’ कर रहा है।

अपने परिसरों और उनसे संबद्ध लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह में कई बार हुई छापेमारी के बाद पहली बार अभिनेता (48) ने कहा कि वह ‘‘कुछ खास मेहमानों’’ की खातिरदारी में व्यस्त थे इसलिए वह पिछले चार दिनों से लोगों की सेवा नहीं कर पाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘पूरी विनम्रता के साथ मैं वापस आ गया हूं। जीवन बचाने में आपकी सेवा की खातिर। मेरी यात्रा जारी है। जय हिंद।’’

अभिनेता और उनके लखनऊ स्थित बुनियादी ढांचा संगठन पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सीबीडीटी ने दावा किया कि यह पाया गया है कि सूद ने ‘‘कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी तरीके से ऋण के रूप में ‘‘बेनामी आय’’ अर्जित की।

‘दबंग’ के अभिनेता कोविड-19 महामारी के दौरान अपने सूद चैरिटी फाउंडेशन के जरिए प्रवासियों और अन्य लोगों के लिए किए गए काम से सुर्खियों में आए। सीबीडीटी ने अभिनेता पर विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) के तहत नियम का उल्लंघन करने और विदेशों से चंदा लेने का आरोप लगाया।

सूद ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने अपनी ‘‘पूरी ताकत और दिल से’’ देश के लोगों की सेवा में खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको हमेशा कहानी का अपना पक्ष बताने की जरूरत नहीं है। यह समय बताएगा। एक अनमोल जीवन बचाने और जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए मेरे संगठन का एक-एक रुपया अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा कई मौकों पर मैंने मानवीय कारणों के लिए, ब्रांडों को मेरी फीस दान करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो हमें आगे बढ़ाता है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘कर भला तो हो भला, अंत भला तो सब भला।’’

शनिवार को एक बयान में सीबीडीटी ने दावा किया कि उसे अभिनेता और उसके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान ‘‘कर चोरी से संबंधित आपत्तिजनक सबूत’’ मिले हैं। तलाशी 15 सितंबर को शुरू हुई और तीन दिनों तक जारी रही। बयान में कहा गया, ‘‘अभिनेता ने कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी तरीके से ऋण के रूप में बेनामी आय अर्जित की।’’

इसमें कहा गया है कि अब तक 20 ऐसी प्रविष्टियां मिली हैं और इन्हें उपलब्ध कराने वालों ने जांच के दौरान अभिनेता को ‘‘फर्जी’’ तरीके से (खातों में लेनदेन की प्रविष्टियां) देने की बात ‘‘स्वीकार’’ की है। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पिछले साल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने के लिए रेल, हवाई और सड़क के माध्यम से मुफ्त परिवहन की व्यवस्था करने के बाद सूद ने सुर्खियां बटोरीं।

सीबीडीटी ने कहा कि अभिनेता द्वारा स्थापित चैरिटी फाउंडेशन ने एक अप्रैल, 2021 से अब तक 18.94 करोड़ रुपये का चंदा एकत्र किया। इसमें से फाउंडेशन ने विभिन्न राहत कार्यों के लिए लगभग 1.9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और शेष 17 करोड़ रुपये संगठन के बैंक खाते में हैं जिसका इस्तेमाल नहीं हुआ है। सीबीडीटी ने आरोप लगाया गया है कि चैरिटी फाउंडेशन ने विदेशी दानदाताओं से एफसीआरए नियमों का ‘‘उल्लंघन’’ कर 2.1 करोड़ रुपये का चंदा भी जुटाया है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने हाल में अपने ‘देश का मेंटर्स’ कार्यक्रम के लिए सूद को एंबेसडर नियुक्त किया है, जिसके तहत छात्रों को अपने करियर के विकल्प बनाने में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे