लाइव न्यूज़ :

मेरे संगठन का एक-एक रुपया किसी जीवन को बचाने के लिए है : सोनू सूद

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:46 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अभिनेता सोनू सूद और उनके संगठन पर 20 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद अभिनेता ने सोमवार को कहा कि उनके संगठन का एक-एक रुपया जरूरतमंद और अनमोल जीवन को बचाने के लिए ‘‘अपनी बारी का इंतजार’’ कर रहा है।

पिछले सप्ताह अपने परिसरों और उनसे संबद्ध लोगों के खिलाफ कई बार हुई छापेमारी के बाद पहली बार अभिनेता (48) ने कहा कि वह ‘‘कुछ खास मेहमानों’’ की खातिरदारी में व्यस्थ थे इसलिए वह पिछले चार दिनों से लोगों की सेवा नहीं कर पाए।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘पूरी विनम्रता के साथ मैं वापस आ गया हूं। जीवन को बचाने में आपकी सेवा की खातिर। मेरी यात्रा जारी है। जय हिंद।’’

अभिनेता और उनके लखनऊ स्थित बुनियादी ढांचा संगठन पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सीबीडीटी ने दावा किया कि यह पाया गया है कि सूद ने ‘‘कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी तरीके से कई कंपनियों से ऋण के रूप में ‘‘बेनामी आय’’ अर्जित की।

सीबीडीटी ने ‘दबंग’ के अभिनेता पर विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) के तहत नियम के उल्लंघन करने और विदेशों से चंदा लेने का आरोप लगाया।

सूद ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने अपनी ‘‘पूरी ताकत और दिल से’’ देश के लोगों की सेवा में खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको हमेशा कहानी का अपना पक्ष बताने की जरूरत नहीं है। यह समय बताएगा। एक अनमोल जीवन बचाने और जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए मेरे संगठन का एक-एक रुपया अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा कई मौकों पर मैंने मानवीय कारणों के लिए ब्रांडों को मेरी एंडोर्समेंट फीस दान करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो हमें आगे बढ़ाता है।’’

सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और महामारी के दौरान अपने सामाजिक कार्यों से वह सुर्खियों में आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए