लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है : मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: November 22, 2020 23:27 IST

Open in App

लखनऊ, 22 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर. के. तिवारी ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी से सड़क, विमान या ट्रेन के रास्ते आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।

तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘ दिल्ली में कोविड-19 के मौजूदा हालात के मद्देनजर उससे सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में कोविड के नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लिहाजा हम दिल्ली से आने वाले हर व्यक्ति के नमूने लेकर उनकी जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह विमान से, ट्रेन से या बस से दिल्ली से आ रहा है, उसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने तथा बचाव के अन्य सभी तरीके अपनाने को कहा जा रहा है।

तिवारी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए शादी तथा अन्य समारोहों में बुलाए जाने वाले लोगों की संख्या को लेकर पाबंदी लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

इस सवाल पर कि यह पाबंदियां कैसी होंगी, तिवारी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 लोगों को बुलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण को रोकने के लिए जो भी कदम उठाने होंगे वे उठाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू