मीराबाई चानू के ओलंपिक पदक जीतने से हर भारतीय हर्षित है : शाह

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:47 IST2021-07-24T18:47:44+5:302021-07-24T18:47:44+5:30

Every Indian is happy with Mirabai Chanu winning Olympic medal: Shah | मीराबाई चानू के ओलंपिक पदक जीतने से हर भारतीय हर्षित है : शाह

मीराबाई चानू के ओलंपिक पदक जीतने से हर भारतीय हर्षित है : शाह

नयी दिल्ली, 24 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर शनिवार को प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से हर भारतीय हर्षित है।

चानू, ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बन गयी है।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘क्या गर्व का पल है। हर भारतीय मीराबाई चानू की ऐतिहासिक उपलब्धि से हर्षित है। आइए हम भारत का उत्साह बढ़ाएं।’’

मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Every Indian is happy with Mirabai Chanu winning Olympic medal: Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे