लाइव न्यूज़ :

हर नागरिक के साथ मर्यादापूर्ण व्यवहार करना चाहिए, चाहे वह धनी हो या गरीब: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: August 20, 2019 16:32 IST

मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की पीठ ने बाइबिल की कहानी नोह और आर्क का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब बाढ़ आया तो नोह ने एक भी जानवर को नहीं छोड़ा और उन सबको नाव में ले गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपीठ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के ध्वस्तीकरण अभियान से प्रभावित कुछ नागरिकों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि नगर निकाय वैकल्पिक आवास के लिए उन्हें किराया देने से मना कर रहा है।

बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि राज्य को हर नागरिक के साथ मर्यादापूर्ण व्यवहार करना चाहिए, चाहे वह धनी हो या गरीब।

साथ ही उच्च न्यायालय ने 15 हजार परिवारों को रसायन प्रदूषित क्षेत्र मुंबई के माहुल इलाके में रहने के लिए बाध्य करने को लेकर फटकार भी लगाई। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की पीठ ने बाइबिल की कहानी नोह और आर्क का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब बाढ़ आया तो नोह ने एक भी जानवर को नहीं छोड़ा और उन सबको नाव में ले गया।’’

इसने कहा, ‘‘इसी तरह आपको अपने हर नागरिक का ध्यान रखना चाहिए, चाहे वह धनी हो या गरीब।’’ पीठ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के ध्वस्तीकरण अभियान से प्रभावित कुछ नागरिकों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि नगर निकाय वैकल्पिक आवास के लिए उन्हें किराया देने से मना कर रहा है।

बीएमसी ने पिछले वर्ष तान्सा जल पाइपलाइन के पास सभी अतिक्रमण और अवैध निर्माणों को ढहा दिया था जिससे करीब 15 हजार परिवार या करीब 60 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। इसने लोगों को चेम्बुर के पास माहुल में वैकल्पिक आवास मुहैया कराने का निर्णय किया।

बहरहाल, माहुल इलाका तीन रिफाइनरी और एक रसायन फैक्टरी से घिरा हुआ है जिसे राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने 2015 में और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बंबई ने इस वर्ष मानव आवास के लिए योग्य नहीं ठहराया है। इन लोगों ने माहुल जाने से मना कर दिया और इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोर्टबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं