लाइव न्यूज़ :

जब से भाजपा सत्ता में आई, पर्यावरण को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:47 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जून विश्‍व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, पर्यावरण को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है।

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा, ''वनसंपदा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और प्रकृति का असंतुलन बढ़ता गया है, फलतः वातावरण में गर्मी बढ़ रही है, तमाम उपयोगी संसाधनों का अभाव हो रहा है तथा ऋतु चक्र में भी बदलाव परिलक्षित हो रहा है।''

उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाती है लेकिन आज तक इस बात का ब्यौरा नहीं दे पाई है कि कहां कितने पौधे, किस वर्ष उसके शासनकाल में लगे, इनमे कितने पौधे बचे।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, '' भाजपा सरकार ने पेड़ों की आड़ में बजट का बंदरबांट जमकर किया है और उसका ताजा दावा इस वर्ष 30 करोड़ पेड़ लगाने का है।'' उन्होंने तंज किया कि 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में नए-पुराने हिसाब से तो हर घर में पेड-पौधा उग आना चाहिए लेकिन झूठ और नफरत के पौधे लगाने वाले भाजपाई पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते हैं और उन्होंने पौधारोपण को मजाक बना दिया है।

यादव ने कहा,‘‘पर्यावरण संरक्षण के बारे में भाजपा जहां झूठे दावे करती आई है और फाइलो में पेड़ उगाती रही है वहीं समाजवादी सरकार में पर्यावरण की दिशा में ठोस कदम उठाए गए थे। समाजवादी पार्टी के समय वृहद वृक्षारोपण का गिनीज बुक में विश्व रिकार्ड, बुंदेलखंड में जल संरक्षक तालाब एवं हरित पार्क का विकास किया गया।''

उन्होंने कहा कि 'समाजवादी सरकार के समय ही एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवर फ्रंट, लोहिया पार्क बने जहां सुबह-शाम लोग खुली हवा में सांस लेते हैं और स्वास्थ्य लाभ करते हैं लेकिन आज भाजपा राज में देश सांस लेने में भी संकट महसूस कर रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा,''मुख्यमंत्री जी चाहे जितने दावे करें, नीति आयोग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश को सबसे नीचे पायदान में पहुंचा दिया है। उसकी रिपोर्ट भाजपा कुशासन पर स्याहपत्र है और जनता की निगाह में भाजपा की सभी करतूत सामने आ चुकी हैं।''

यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी देशवासियों को हरी-भरी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अपरिहार्य है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ के प्रांगण में हिमचंदा (मंगलोनिया) पौधा रोपित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर