लाइव न्यूज़ :

धमकियां मिलने के बाद बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रमों को रद्द किया गया: हास्य कलाकार कुणाल कामरा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:34 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरू में होने वाले उनके आगामी स्टैंड-अप कार्यक्रमों को आयोजकों को धमकियां मिलने के बाद रद्द कर दिया गया है।

कामरा के कार्यक्रमों को रद्द करने के कुछ ही दिन पहले पुलिस ने एक अन्य स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को ''विवादास्पद व्यक्ति'' बताते हुए शहर में शो करने की अनुमति नहीं दी थी।

अतीत में विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन सरकार की आलोचना करने वाले कामरा ने ट्विटर पर एक व्यंग्यात्मक बयान पोस्ट करते हुए अपने फॉलोवर और विरोधियों को आगामी दिनों में होने वाले शो रद्द होने के बारे में सूचित किया।

बयान में उन्होंने कहा, '' बैंगलोर के लोगों को हैलो। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बैंगलोर में अगले 20 दिनों में होने वाले मेरे शो रद्द कर दिए गए हैं। उन्हें दो कारणों से रद्द किया गया है। पहला, हमें उस कार्यक्रम में 45 लोगों को बैठने की विशेष अनुमति नहीं मिली, जहां इसे ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। दूसरी बात, अगर मैं कभी वहां परफॉर्म करूं तो आयोजन स्थल को बंद करने की धमकी दी गई है। मुझे लगता है कि यह भी कोविड प्रोटोकॉल और नए दिशानिर्देशों का हिस्सा है। मुझे लगता है कि मुझे अब वायरस के एक प्रकार के रूप में देखा जा रहा है।''

कामरा ने कहा कि अब फारूकी के बाद उनके शो भी रद्द कर दिए गए हैं, यह साबित करता है कि ''शासक वर्ग'' कम से कम ''समानता के साथ दमन'' करने की तो कोशिश कर ही रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह