लाइव न्यूज़ :

यदि भगवान आ जाएं, राज्य में शासन करें तो भी वह लोगों को 100 प्रतिशत सरकारी नौकरी नहीं दे पाएंगेः सावंत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 18:14 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘मेरे पास कई लोग सरकारी नौकरी के लिए आते हैं। यद्यपि प्रत्येक नागरिक को सरकारी क्षेत्र में समायोजित करना असंभव है।’’ उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सरकारी क्षेत्र में 55 से 60 हजार कर्मचारी स्थायी तौर पर कार्यरत हैं जबकि 10 हजार संविदा या अंशकालिक कर्मचारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोजगार मेले के उद्घाटन में कहा कि सरकार पांच से छह हजार लोगों को सरकारी विभागों में रख सकती है।उन्होंने कहा कि सरकार ने गोवा कर्मचारी चयन आयोग विधेयक पहले ही पारित कर दिया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि यदि भगवान भी राज्य में शासन के लिए आ जाएं तो भी वह प्रत्येक नागरिक को सरकारी क्षेत्र में नौकरी नहीं दे सकेंगे।

सावंत ने राज्य द्वारा आयोजित रोजगार मेले के उद्घाटन में कहा कि सरकार पांच से छह हजार लोगों को सरकारी विभागों में रख सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कल भगवान आ जायें और राज्य में शासन करें तो भी वह लोगों को 100 प्रतिशत सरकारी नौकरी नहीं दे पाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरे पास कई लोग सरकारी नौकरी के लिए आते हैं। यद्यपि प्रत्येक नागरिक को सरकारी क्षेत्र में समायोजित करना असंभव है।’’ उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सरकारी क्षेत्र में 55 से 60 हजार कर्मचारी स्थायी तौर पर कार्यरत हैं जबकि 10 हजार संविदा या अंशकालिक कर्मचारी हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने गोवा कर्मचारी चयन आयोग विधेयक पहले ही पारित कर दिया है जिसके तहत सरकारी विभागों के लिए लोगों की भर्ती करने के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। इस बीच सावंत ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय से कार्यालय आयें नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये गए हैं कि उन सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किये जाएं जो नियमित तौर पर ड्यूटी पर देर से आते हैं और अपने कार्य के प्रति समर्पित नहीं हैं। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह