लाइव न्यूज़ :

भले ही अन्नाद्रमुक एक सीट जीत जाए पर विजेता भाजपा का विधायक होगा: द्रमुक प्रमुख

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:38 IST

Open in App

कांचीपुरम (तमिलनाडु), 21 मार्च द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने यहां रविवार को कहा कि छह अप्रैल को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक एक भी सीट जीत गई तो भी जीत ‘भाजपा विधायक’ की होगी और इसलिए लोगों को उनकी पार्टी और गठबंधन सहयोगियों को वोट देना चाहिए।

यहां नजदीक में उथीरामेरुर में प्रचार करते हुए स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु की 234 में से 200 सीटें जीतेगी।

राज्य में उनके प्रचार को मिल रही लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए, शीर्ष द्रमुक नेता ने कहा, “ सिर्फ हम ही सभी 234 सीटें जीतेंगे।”

उन्होंने कहा, “ भले ही अन्नाद्रमुक तमिलनाडु में एक सीट जीत भी जाती है, तो भी विजेता अन्नाद्रमुक विधायक नहीं, बल्कि भाजपा विधायक होगा।”

स्टालिन ने दावा किया कि थेनी से लोकसभा में अन्नाद्रमुक के एकमात्र सदस्य और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के बेटे पी रविंद्रनाथ ‘भाजपा सांसद’ के तौर पर काम करते हैं और इससे उनकी मंशा साबित होती है।

स्टालिन ने कहा, “... हमें भाजपा को जीतने नहीं देना चाहिए और इसी तरह अन्नाद्रमुक को भी कामयाब नहीं होने देना चाहिए।”

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराते हुए द्रमुक प्रमुख ने दावा किया कि अन्नाद्रमुक भाजपा की एक ‘शाखा’ है।

पलानीस्वामी भ्रष्टाचार के आरोपों को झूठा बताकर खारिज कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा