लाइव न्यूज़ :

'उनका बाप भी मुझे गिरफतार नहीं कर सकता'-रामदेव

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:25 IST

Open in App

देहरादून, 27 मई एलोपैथी के खिलाफ रामदेव की कथित अपमानजनक टिप्पणी पर जारी विवाद के बीच अब एक और विवादास्पद वीडियो सामने आया है जिसमें योगगुरू उन्हें गिरफतार किए जाने की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कह रहे हैं कि उनका बाप भी उन्हें गिरफतार नहीं कर सकता ।

सोशल मीडिया पर चल रहे 'अरेस्ट रामदेव' ट्रेंड पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, '(वे) शोर मचा रहे हैं कि रामदेव को गिरफ्तार करो । कभी कुछ चलाते हैं कभी कहते हैं कि ठग रामदेव, कभी महाठग रामदेव, कभी गिरफतार रामदेव । चलाते रहते हैं, उनको चलाने दो ।'

मजाक बनाते हुए योग गुरू कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'अरेस्ट तो खैर उनका बाप भी नहीं कर सकता स्वामी रामदेव को ।'

वरिष्ठ चिकित्सक और नेशनल जर्नल आफ क्लिनिकल एनाटॉमी के मुख्य संपादक के एस रवि ने कहा कि योग गुरू के ताजा वीडियो से प्रदर्शित हो रहा है कि वह एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों के बारे में 'असंवेदनशील' टिप्पणी करने के बाद बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं हैं ।

रवि ने कहा, 'रामदेव का बयान अहंकार से भरा हुआ है । यह दिखाता है कि वह अपने आपको कानून से उपर मानते हैं ।'

सोसायटी आफ इंटेलैक्चुअल्स के अध्यक्ष रवि ने कोविड 19 के मुश्किल समय में अपने जीवन को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में लगे चिकित्सकों का मनोबल उठाने के लिए योग गुरू द्वारा एलोपैथी के विरूद्ध 'बदनाम करने वाली टिप्पणी' करने के लिए उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए ।'

उत्तराखंड आइएमए के एक पूर्व अध्यक्ष ने नाम उजागर न किए जाने के अनुरोध के साथ कहा, ' रामदेव इस प्रकार के बयान देते रहते हैं क्योंकि वह राजनीतिक रूप से संरक्षित महसूस करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे