लाइव न्यूज़ :

अच्छे प्रदर्शन के दौरान भी हमारे संबध बुरे दौर से गुजर रहे थे : भूपति के साथ संबंधों पर पेस ने कहा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:21 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर टेनिस चैम्पियन लिएंडर पेस ने शुक्रवार को कहा कि आगामी नॉन-फिक्शन सीरीज 'ब्रेक प्वाइंट' से प्रशंसकों को दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति के साथ उनकी तनावपूर्ण, लेकिन सफल पेशेवर जोड़ी के बारे में जानकारी मिलेगी।

फिल्मकारों नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी की यह सीरीज एक अक्टूबर को जी5 पर आने वाली है। इसमें दोनों भारतीय टेनिस दिग्गजों के बीच (टेनिस) कोर्ट के अंदर और बाहर की साझेदारी को दिखाया गया है। इस जोड़ी ने 1999 में हुए विंबलडन में पुरूष जोड़ी के मुकाबलों का खिताब अपने नाम किया था। यह किसी भारतीय ‘डबल्स टीम’ का पहला खिताब था।

एक समय देश में इस खेल के ''पोस्टर बॉय'' रहे दोनों खिलाड़ियों को ''इंडियन एक्सप्रेस'' कहा जाता था। पहले वे 1996 से 2006 के बीच साथ खेले। फिर, 2008 से 2011 के बीच दोनों से फिर से खेल के मैदान में रंग जमाया। इसके बाद दोनों सार्वजनिक रूप से अलग हुए और अब ''ब्रेक पॉइंट'' के जरिये अपनी कहानी साझा करने के लिये फिर साथ आए हैं।

सात कड़ियों की इस सीरीज के ट्रेलर की डिजिटल शुरूआत के मौके पर पेस ने कहा कि इस सीरीज ने उन्हें अपने करियर को परिप्रेक्ष्य में रखने में मदद की और अगर दोनों बस संवाद करते तो चीजें अलग होतीं।

उन्होंने कहा, ‘’यह बहुत ही अनोखी बात है कि ज्यादातर बार जब हम अपने हाथों में ट्राफियां लेकर पोडियम पर खड़े होते थे, तब हमारे रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहे होते थे। फिर भी उससे पार पाने में सक्षम होने के कारण ... हमारे बीच सौहार्द था। वह (भूपति) जानते थे कि जब कभी उन्हें मेरी जरूरत होगी, मैं आसपास रहूंगा और मैं उनके लिए ऐसा ही सोचता था।''

बारह साल से अधिक समय तक जोड़ी के तौर पर खेलने वाले पेस और भूपति ने तीन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किये। पेस ने कहा कि दोनों का सबसे खास पहलू देश के लिए खेलने के वास्ते एकजुट होने की उनकी क्षमता थी, चाहे उनके व्यक्तिगत मुद्दे कुछ भी हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग