लाइव न्यूज़ :

बेटे की मौत के महीने भर बाद भी निजी अस्पताल के खिलाफ भाजपा विधायक की तहरीर पर मामला दर्ज नहीं

By भाषा | Updated: May 29, 2021 13:31 IST

Open in App

हरदोई (उप्र), 29 मई हरदोई जिले के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस पर आरोप लगाया कि बेटे की मौत के मामले में लखनऊ के एक निजी अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह 26 अप्रैल से लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका।

हरदोई के संडीला से भाजपा विधायक के बेटे आशीष अग्रवाल (30) की 26 अप्रैल को लखनऊ के काकोरी स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई थी। विधायक का आरोप है कि उनके बेटे की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई थी।

भाजपा विधायक के बेटे को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था और 22 अप्रैल को उसे लखनऊ में काकोरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह बेटे का ऑक्सीजन स्तर 94 था, वह खाना-पीना खा रहा था और सबसे बातचीत कर रहा था लेकिन शाम को अचानक चिकित्सकों ने बताया कि उसका ऑक्सीजन स्तर कम हो रहा है।

विधायक का आरोप है कि उनके दो अन्य बेटे बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आए तो चिकित्सकों ने यह ऑक्सीजन मरीज तक नहीं पहुंचने दी और काफी सिफारिश के बाद भी ऑक्सीजन नहीं ली गई और थोड़ी देर बाद बेटे आशीष की मौत हो गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गई और किसी और के साथ ऐसा न हो इसलिए अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए उन्होंने काकोरी थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) की जांच के बिना रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।

उनका कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन 26 अप्रैल को दी गई तहरीर पर अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया।

वहीं, काकोरी के पुलिस निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले ही मैंने कार्यभार संभाला है और पुराने थाना प्रभारी ने विधायक की तहरीर उन्हें नहीं दी है। दूसरी तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा और इसके बाद मामले की जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?