लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के कोलूटोला की एक इमारत में 29 घंटे बाद भी दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए प्रयासरत

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:12 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अक्टूबर महानगर के भीड़भाड़ वाले कोलूटोला इलाके में चार मंजिली एक इमारत में करीब 29 घंटे पहले लगी भीषण आग अब भी पूरी तरह नहीं बुझ पायी है तथा दमकलकर्मी कुछ हिस्सों की आग बुझाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वैसे किसी की जान तो नहीं गयी लेकिन कुछ दमकलकर्मी आग बुझाने के दौरान झुलस गये।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस भवन का पिछला हिस्सा, जहां कई छोटे प्रतिष्ठान एवं भंडार कक्ष हैं, मंगलवार तड़के ढह गया। जिस छोटे से हिस्से में अब भी आग की लपटें उठ रही हैं, उसे बुझाने के लिए दमकल की दस गाड़ियां जुटी हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछली रात हमारे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं आपदा प्रबंधन कर्मियों की मदद से काफी बड़े हिस्से में आग पर काबू पा लिया। अब भी कुछ हिस्सों में आग लगी है और हमारे कर्मी उसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। उसमें वक्त लग सकता है।’’

इस बीच स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही की वजह से आग लगी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि इस इमारत के कमरों में रखे कपड़ों एवं प्लास्टिक की ढेर से आग अपेक्षाकृत तेजी से फैली।

दमकल की 30 गाड़ियां सोमवार को आग बुझाने के लिए लगायी गयी थीं। भवन में कुछ धमाके भी हुए और शायद उनकी वजह अंदर रखे सिलेंडर रहे हों।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कोलूटोला इलाके की गलियां न केवल तंग हैं बल्कि भवनों में उपयुक्त अवसरंचना भी नहीं है। इससे आग बुझाने का काम धीमा हो गया और हमें परेशानियां आयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है