लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के सदस्य देश भारत को भेज रहे चिकित्सा आपूर्ति

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल यूरोपीय संघ (ईयू) के कई सदस्य देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने में मदद के लिए भारत को ऑक्सीजन सांद्रक और वेंटिलेटर जैसी चिकित्सा आपूर्ति भेज रहे हैं।

संघ के नागरिक रक्षा तंत्र के जरिए यूरोपीय देश-फ्रांस, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लग्जमबर्ग, पुर्तगाल और स्वीडन भारत को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान कर रहे हैं।

ईयू ने एक बयान में कहा कि भारत में महामारी की गंभीर स्थिति से तेजी निपटने के लिए यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के समन्वित प्रयासों के अनुरूप मदद भेजी जा रही है।

इसने कहा कि आगामी दिनों में जर्मनी सहित ईयू के अन्य सदस्य देशों से भी मदद भेजे जाने की उम्मीद है।

ईयू के अनुसार नागरिक रक्षा तंत्र के तहत आयरलैंड 700 ऑक्सीजन सांद्रक, एक ऑक्सीजन जेनरेटर और 365 वेंटिलेटर भारत को भेज रहा है, जबकि बेल्जियम विषाणु रोधी दवा रेमडेसिविर की नौ हजार खुराक तथा स्वीडन 120 वेंटिलेटर उपलब्ध करा रहा है।

इसी तरह रोमानिया 80 ऑक्सीजन सांद्रक, 75 ऑक्सीजन सिलेंडर और लग्जमबर्ग 58 वेंटिलेटर भारत भेज रहा है।

वहीं, पुर्तगाल रेमडेसिविर की 5,503 शीशियां तथा हर सप्ताह 20,000 लीटर ऑक्सीजन भारत भेजने की प्रक्रिया में है।

फ्रांस भी पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह भारत की मदद के लिए ऑक्सीजन जेनरेटर, तरल ऑक्सीजन कंटेनर, वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति वायु एवं जल मार्ग से भेज रहा है।

ईयू के संकट प्रबंधन मामलों के आयुक्त जेनेज लेनार्किक ने कहा कि समूह भारत के लोगों के प्रति पूर्ण एकजुटता व्यक्त करता है और ‘‘संकट के इस समय में’’ यथासंभव मदद करने को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान