लाइव न्यूज़ :

'भारत के साथ संबंधों के लिए यूरोपीय संघ कर रहा है नई रणनीति पर काम'

By भाषा | Updated: September 14, 2018 20:17 IST

कोजलोवस्की ने बृहस्पतिवार को एक सेमिनार में कहा, ‘‘हम इस बात से इंकार नहीं करते कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सामने मूलभूत चुनौतियां हैं और हम जानते हैं कि राजनीति और कूटनीति में जो चीज हम करते हैं उनमें हम सभी को सामंजस्य बिठाना पड़ता है।’’

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितम्बरः यूरोपीय संघ भारत के साथ संबंधों के लिए ‘‘नयी रणनीति’’ अपनाने पर विचार कर रहा है और वह यूरोप तथा एशिया को जोड़ने के वास्ते एक नीति जारी करेगा। यह बात यूरोपीय संघ के राजदूत ने कही।

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत टोमास्ज कोजलोवस्की ने कहा कि अक्टूबर 2017 में पिछले ईयू-भारत शिखर सम्मेलन में नेताओं के बीच सहमति बनी थी कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं और सभी संबंधित पक्षों के साथ नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कायम करने का समर्थन करते हैं जहां अंतरराष्ट्रीय नियम, वैश्विक शांति और स्थिरता कायम रहे।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ संबंधों के लिए ‘‘नयी रणनीति’’ अपनाने की ईयू की योजना से यूरोप और एशिया को जोड़ने की रणनीति बनेगी और अक्तूबर में ब्रुसेल्स में एशिया-यूरोप बैठक का आयोजन होगा। उन्होंने रणनीति का ब्यौरा नहीं दिया।

कोजलोवस्की ने बृहस्पतिवार को एक सेमिनार में कहा, ‘‘हम इस बात से इंकार नहीं करते कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सामने मूलभूत चुनौतियां हैं और हम जानते हैं कि राजनीति और कूटनीति में जो चीज हम करते हैं उनमें हम सभी को सामंजस्य बिठाना पड़ता है।’’ सेमिनार का विषय ‘ईयू और भारत -- नये अंतरराष्ट्रीय माहौल में स्थिरता के साझेदार’’ था।

समारोह में विदेश मंत्रालय पश्चिम की सचिव रूचि घनश्याम ने कहा कि ईयू और भारत समान विचार वाले साझीदार हैं जो लोकतंत्र, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और मानवाधिकार पर एक जैसा विचार रखते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ईयू और भारत के बीच 30 वार्ताओं की व्यवस्था है।

घनश्याम ने कहा कि ‘‘अर्थव्यवस्था का कोई क्षेत्र और समाज का कोई भी पहलू नहीं है जो इस व्यवस्था के तहत नहीं आता है।’’ उन्होंने कहा कि ईयू और भारत नैसर्गिक साझीदार हैं जो एक समान मूल्य साझा करते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह