लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में मामूली झड़प के बीच कश्मीर पहुंचा EU प्रतिनिधिमंडल, डल झील की सैर के बाद किया सरकारी लंच

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 29, 2019 20:31 IST

यूरोप प्रतिनिधिमंडल में इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और पोलैंड के एमपी शामिल हैं। इस दौरे के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उनके साथ मौजूद रहे।  एयरपोर्ट से इस दल को कड़ी सुरक्षा के बीच लंच के लिए ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय संघ के सांसदों के इस दौरे के बीच भी कश्मीर में बंद लागू रहा। एयरपोर्ट से इस दल को कड़ी सुरक्षा के बीच लंच के लिए ले जाया गया है।

यूरोपियन यूनियन के 23 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल घाटी के जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को श्रीनगर पहुंचा था। यूरोप प्रतिनिधिमंडल में इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और पोलैंड के एमपी शामिल हैं। इस दौरे के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उनके साथ मौजूद रहे।  एयरपोर्ट से इस दल को कड़ी सुरक्षा के बीच लंच के लिए ले जाया गया है। इसके बाद सेना के 15 कोर के मुख्यालय में इस दल को कश्मीर घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका सहित कई जानकारियां दी गई।

 कश्मीर में जारी प्रतिबंधों के बीच मंगलवार को यूरोपीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का एक दिवसीय घाटी का दौरा ‘सरकारी लंच’ और डल झील की सैर के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार सुबह यूरोपीय संघ में शामिल देशों के करीब 23 सांसदों का दल श्रीनगर पहुंचा। 

वहां पहुंचने पर दल को श्रीनगर एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच पहले होटल ले जाया गया और फिर वहां से उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित लंच में शामिल होने के लिए ले जाया गया। इसके बाद सेना के 15 कोर मुख्यालय में प्रतिनिधिमंडल को कश्मीर के हालात की जानकारी दी गई। दौरे के दौरान विदेश प्रतिनिधिमंडल ने डल झील की सैर भी की।

 हालांकि, यूरोपीय संघ के सांसदों के इस दौरे के बीच भी कश्मीर में बंद लागू रहा। बाजारों में दुकानें बंद रहीं और सड़कों से सार्वजनिक परिवहन नदारद रहे। सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या भी ना के बराबर देखी गई। 

मंगलवार को श्रीनगर के ज्यादातर बाजार बंद रहे। हालांकि, कश्मीर में मंगलवार से शुरू मैट्रिक की परीक्षा की वजह से स्कूलों और परीक्षा केंद्रों पर कुछ छात्र जरूर नजर आए, लेकिन कई इलाकों से प्रदर्शनों और झड़पों की खबरें भी आईं। इस दौरे की वजह से घाटी में सुरक्षा और कड़ी की गई है, जिससे पहले से प्रतिबंध झेल रहे स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश देखा गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह